किडनी के स्टोन को बाहर कैसे निकाले?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:02

पथरी में तुरंत राहत पहुंचाते हैं ये घरेलू नुस्खे, किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर -

1. अधिक से अधिक पानी का सेवन
आपको ये बात तो जरूर पता होगी कि मानव शरीर में 70 फीसदी पानी है। आप समझ सकते हैं कि पानी की कमी शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे। अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है।

2. जैतुन का तेल और नींबू का रस
अगर आपके किडनी में स्टोन है और आप चाहते हैं कि बिना किसी ऑपरेशन के यह बाहर निकल जाए तो आप जैतुन के तेल और नींबू के रस से एक प्रभावी नुस्खा बना सकचे हैं। आपको सुनने में ये बात थोड़ी सी अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन यह एक बहुत ही कारगर नुस्खा है। नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर रोजाना पीने से स्टोन की समस्या खत्म हो सकती है। नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

3. सेब का सिरका
सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने में भी मदद करता है। हालांकि इसे लेते समय इसकी मात्रा का जरूर ध्यान रखें। आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं।

4. अनार का सेवन
एन्टीऑक्सिडेंड गुणों से भरपूर अनार इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही अनार का जूस शरीर को पानी की कमी से बचाने में मदद करता है और प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

5. आंवला
आंवला भी पथरी को निकालने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना सुबह एक-एक चम्मच आंवले का पाउडर खाएं। आंवले के अलावा पथरी के इलाज में जामुन को भी कारगर बताया गया है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info